महिलाओं के साथ मारपीट,जान से मारने की धमकी का आरोप,पुलिस से शिकायत
रिपोर्ट:-मोनू विश्वकर्मा/पिपरा बाजार
Up craime नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मैमुसिया खातून पत्नी सैफुद्दीन ने पड़ोसियों एवं पट्टीदारों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
गाली देने का विरोध करने पर बढ़ा विवाद
पीड़िता के अनुसार, 12 नवंबर को समायरा खातून पत्नी नसीर उन्हें कथित रूप से गाली दे रही थीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद नसीर पुत्र मदीना, जहेदा पत्नी इसराइल, नरगिस और कैसर जहां समेत अन्य लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे।
पतोहू और बेटी को भी पीटने का आरोप
मैमुसिया खातून का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें, उनकी पतोहू सबाना खातून और शबनम खातून को लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी मुस्कान के साथ भी मारपीट की गई। घटना में परिवार की कई महिलाओं को चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इससे परिवार में भय का माहौल है।
एफआईआर और मेडिकल जांच की मांग
पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।



