HomeUttar Pradeshनशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यालय में आयोजित हुई निबंध...

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यालय में आयोजित हुई निबंध व भाषण प्रतियोगिता

रिपोर्ट:-उमाकांत बाथम, संवाददाता मैनपुरी।

Sardar Vallabhbhai Patel:सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल करहल में नशा मुक्त भारत विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान नशा मुक्ति को लेकर सेमिनार भी आयोजित हुआ, जिसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, नई दिल्ली के प्रायोजन तथा अनिल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के सेवन से शरीर, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि उप जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं।

सरदार पटेल और स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत तभी साकार होगा, जब युवा पीढ़ी नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहेगी। स्वस्थ शरीर और जागरूक मस्तिष्क ही देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

नशा पूरे परिवार को करता है प्रभावित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कवि डॉ. पद्म सिंह पद्म ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है।

स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट डॉ. विशाल स्नातक ने नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका सेवन लीवर, किडनी और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। विद्यालय के निदेशक डॉ. जेपी यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। अनिल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि उनका ट्रस्ट समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विद्यालय को घोषित किया गया नशा मुक्त

विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए विद्यालय को नशा मुक्त विद्यालय घोषित किया। साथ ही अभियान की निगरानी के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालय स्तर पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मोहिनी और आकांक्षा ने हासिल किया प्रथम स्थान

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं ए की मोहिनी पाल ने प्रथम, छवि ने द्वितीय और दिव्यांशी दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं बी की आकांक्षा प्रथम, कक्षा 11वीं बी की गर्गी द्वितीय और कक्षा 11वीं ए के वंश दुबे तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अंत में आयोजकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नशा मुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -