HomeUttar Pradeshदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

Road Accident(नौरंगिया, कुशीनगर(कुशीनगर)

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया विरभान में रविवार शाम करीब छह बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा भिजवाया।

सिरसिया कला ग्रामसभा के सिरसिया विरभान निवासी श्यामसुंदर और विनोद मोटरसाइकिल से नौरंगिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुरा ग्रामसभा के नौका टोला निवासी पिंटू पुत्र उछाई घर से अपनी ससुराल जा रहे थे। सिरसिया विरभान स्थित काली मंदिर के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई।

हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -