HomeUttar PradeshFarmer: तहसीलदार के पास फरियाद लेकर पहुंचा किसान, साहब! मैं जिंदा हूं,...

Farmer: तहसीलदार के पास फरियाद लेकर पहुंचा किसान, साहब! मैं जिंदा हूं, कागज पर मरा दिखाकर पत्नी और बेटों ने हड़प लिया है जमीन

Farmer: तहसीलदार के पास फरियाद लेकर पहुंचा किसान, साहब! मैं जिंदा हूं, कागज पर मरा दिखाकर पत्नी और बेटों ने हड़प लिया है जमीन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान सार्वजनिक अवकाश के दिन तहसीलदार के पास पहुंच गया।

किसान (Farmer) ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटों ने उसे भू-अभिलेखों में उसे मरा हुआ घोषित करके जमीन

अपने नाम करवा ली है। किसान की शिकायत पर एक्शन लेते हुए

तहसीलदार ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है।

ये मामला भोगांव के पुडरी गांव का है। छगे पुत्र बुधुलाल रविवार को छुट्टी के दिन तहसीलदार के पास फरियाद लेकर

पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं और गांव में अपनी खेती का काम करते हैं।

लेकिन पत्नी शांति देवी, बेटे सुरेश, नबाब, मुलायम मेरी कोई बात नहीं सुनते।

बेटों ने पत्नी के साथ मिलकर कानूनगो और लेखपाल को रुपये देकर मरा हुआ साबित कर दिया है

और खेत अपने नाम करा ली है। अब बेटे और पत्नी जमीन बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

भोगांव के तहसीलदार आनंद सिंह ने बताया कि मुझे जमीन अपने नाम कराने की शिकायत मिली है।

पीड़ित किसान(Farmer) को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच नायब तहसीलदार सोनू बघेल को दी गई है।

फिलहाल जमीन बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -