HomeCrimepainful death: क्‍या पुलिस के जवान की मां के साथ था युवक...

painful death: क्‍या पुलिस के जवान की मां के साथ था युवक का अवैध संबंध? जानिए कैसे दी दर्दनाक मौत?

painful death: क्‍या पुलिस के जवान की मां के साथ था युवक का अवैध संबंध? जानिए कैसे दी दर्दनाक मौत?

जनपद बुलंदशहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अवैध संबंध के चलते

दर्दनाक (painful death) घटना को अंजाम दिया गया. अवैध संबंध को लेकर

दो चचेरे भाइयों को अगवा कर सिर तन से जुदा कर दिया गया.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.मुठभेड़ में एक आरोपी की टांग में लगी गोली.

वारदात में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल है, जो फरार चल रहा है.

मृतक को हत्यारों ने मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था

आपको बता दें कि मृतक भूपेंद्र उर्फ गोलू का आरोपियों की मां से अवैध संबंध था.

पूछताछ में पता चला कि गोलू को हत्यारों ने मां के साथ आपत्तिजनक

स्थिति में देखा था. जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया.

एसएससी श्लोक कुमार ने दी जानकारी

इस मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि माता की झांकी के दौरान गोलू और

उसके चचेरे भाई भूरा को अगवा किया गया था. वहीं, आज भूरा और गोलू का संभल क्षेत्र में धड़ मिला था.

पूछताछ में जानकारी मिली कि किसी गांव के दो भाइयों, एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर

इस पूरी घटना को अंजाम दिया. हत्यारे दो भाइयों में एक बीकॉम का छात्र है और दूसरा दिल्ली पुलिस में तैनात है.

बीकॉम में पढ़ने वाले छात्र ने अपनी मां के साथ मृतक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था.

इनकी निशानदेही पर डेड बॉडी बरामद कर ली गई है. फिलहाल, पुलिस मृतकों के सिर की तलाश कर रही है.

बता दें कि सलेमपुर पुलिस और स्वाट टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हत्यारोपी दिल्ली पुलिस का जवान

आपको बता दें कि आरोपियों ने घटना को अपहरण का रूप देने का प्रयास किया था,

जिसके तहत उन्होंने मृतक के परिजनों से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच के मुताबिक आरोपी तुषार दिल्ली पुलिस का जवान है.

फरार हत्यारोपी पर 25,000 का इनाम भी घोषित कर दिया गया है. जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -