HomeCrimeSocial media : पुलिस को इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर मिले अहम सुराग,...

Social media : पुलिस को इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर मिले अहम सुराग, छह छात्र और एक छात्रा से हो रही पूछताछ

Social media : पुलिस को इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर मिले अहम सुराग, छह छात्र और एक छात्रा से हो रही पूछताछ

Social media:श्याम नगर स्थित वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्र रोमिल सरकार की हत्या के

24 घंटे बाद भी पुलिस असली कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है।

हालांकि पुलिस को मृतक के इंटरनेट मीडिया (social media) अकाउंट से विशेषकर

वाट्सअप और इंस्टाग्राम में अहम सुराग मिले हैं।इसके आधार पर पुलिस रोनिल की

सोहबत की पड़ताल कर रही है। स्कूल और कोचिंग के उसके दोस्तों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

साथ ही ऐसे लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिनसे उनकी हाल-फिलहाल कहासुनी या मारपीट हुई हो।

चकेरी के श्याम नगर डी ब्लाक स्थित दिव्यधाम अपार्टमेंट निवासी संजय सरकार

का 18 वर्षीय बेटा रोनिल सरकार श्याम नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में इंटरमीडिएट का छात्र था।

सोमवार को वह स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव भगवन्त टटिया के आगे सेना के

जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का तथ्य सामने आया है।

पुलिस फूंक-फूंककर रख रही कदम

लगभग 36 घंटे की पुलिसिया पड़ताल में स्थितियां लगभग स्पष्ट हो चुकी हैं,

लेकिन पुलिस अभी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। सूत्रों के मुताबिक रोनिल के वाट्सअप और

इंस्टाग्राम अकाउंट से काफी कुछ स्पष्ट हो चुका है, जिसके बाद पुलिस रोनिल के दोस्तों की पड़ताल में जुट गई है।

इंटरनेट मीडिया के जरिए साफ हो गया है कि रोनिल की तीन से ज्यादा महिला मित्र हैं।

इसके अलावा उसे लेकर कुछ अन्य तथ्य भी मिले हैं, जिससे यह भी पता चल रहा है कि उसकी सोहबत बिगड़ रही थी।

जहां मिला शव वह इलाका है स्मोकिंग जोन

भगवन्त टटिया के आगे सेना के जंगल में जहां रोनिल का शव मिला,

वह स्मोकिंग जोन के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त तक तमाम ऐसी जानकारियां दीं,

जो कि चौकाने वाले हैं। एक वृद्ध ने बताया कि आसपास के इलाकों में जितने भी स्क्लूल हैं,

वहां के छात्र यहां की झाड़ियाें का प्रयोग नशेबाजी के लिए करते हैं।

मोहल्ले वालों ने कई बार टोका तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

उनकी मानें तो आने वालों में केवल लड़के ही नहीं होते, बल्कि लड़कियां भी होती हैं।

घर में विपरीत दिशा में क्यों गया रोनिल

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि रोनिल स्कूल से छुट्टी के बाद विपरीत दिशा की ओर क्येां गया।

रोनिल का घर स्कूल से करीब एक किमी दूरी पर है। वहीं रोनिल को आखिरी बार

दोपहर 1.53 बजे 56 भोग चौराहे से पीएसी मोड़ की ओर जाते देखा गया।

56 भोग चौराहा स्कूल से करीब 300 मीटर दूर है और शव यहां से सवा किमी दूर पड़ा मिला।

अब सवाल यह है कि रोनिल स्कूल से छुट्टी के बाद विपरीत दिशा में स्मोकिंग जोन की ओर क्यों जा रहा था।

संभावना है कि आगे वह किसी गाड़ी में बैठ गया, जिसकी वजह से आगे के सीसीटीवी फुटेज में नहीं कैद हुआ।

कोचिंग वाली छात्रा बनेगी सुराग

इस मामले में पुलिस को रोनिल के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के बारे में पता चला है।

रोनिल उसके संपर्क में था, लेकिन जब पुलिस ने इस छात्रा के मोबाइल व इंटरनेट मीडिया (social media) अकाउंट

को खंगाला तो उसके कई अन्य युवकों से संबंध सामने आए। ऐसे में कोचिंग वाली यह छात्रा बड़ी सुराग साबित हो

सकती है। यह भी पता चला है कि पिछले दिनों इसी छात्रा को लेकर रोनिल की किसी से कहासुनी भी हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -