HomeCrimeकुशीनगर /पनियहवा : आबकारी विभाग ने की पनियहवा में देसी शराब की...

कुशीनगर /पनियहवा : आबकारी विभाग ने की पनियहवा में देसी शराब की दुकान पर छापेमारी, नकली शराब बनाने की सामाग्री बरामद 

कुशीनगर /पनियहवा : आबकारी विभाग ने की पनियहवा में देसी शराब की दुकान पर छापेमारी, नकली शराब बनाने की सामाग्री बरामद

excise: जनपद कुशीनगर अन्तर्गत खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा में देसी शराब की दुकान पर

आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ सुरेश चंद्र की टीम की छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी शराब,

सीसी और ढक्क्न बरामद हुआ है, समाचार लिखे जाने तक जिले की

आबकारी व हनुमानगंज पुलिस की टीम पहुंची हुई थी और आगे की कार्रवाई चल रही थी|

मिली जानकारी के अनुसार पनियहवा स्थित देसी शराब की दुकान पर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे आकस्मिक

गोरखपुर से आई आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ सुरेश चंद्र टीम ने छापेमारी किया,

इस दौरान शराब भट्टी में भगदड़ मच गई और प्लास्टिक की बाल्टी में भरी शराब के साथ ही ढक्कन और सीसी मिला|

इसकी सूचना उन्होंने जिला आबकारी विभाग और हनुमानगंज पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर

जिला आबकारी विभाग की टीम और हनुमानगंज थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान पुलिस बल के साथ पहुंच गए,

समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी|

डिप्टी कमिश्नर डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया…

डिप्टी कमिश्नर डॉ सुरेश चंद्रा ने पत्रकारों को बताया कि छापेमारी में यहां से भारी मात्रा में मिलावटी

अवैध शराब, सीसी व ढक्क्न बरामद हुआ है और नियमानुसार कार्रवाई होगी, लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।

Riport :M. Aasif

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -