HomeCrimeहादसे में घायल शख्‍स की देखरेख के लिए Hospital में भिड़ गईं...

हादसे में घायल शख्‍स की देखरेख के लिए Hospital में भिड़ गईं पत्‍नी और प्रेमिका, जानें पूरा मामला

हादसे में घायल शख्‍स की देखरेख के लिए Hospital में भिड़ गईं पत्‍नी और प्रेमिका, जानें पूरा मामला

आजमगढ़ :बिना तलाक पत्‍नी और दो बच्‍चों को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने लगे पति का एक्‍सीडेंट हो गया।

इसकी सूचना मिली तो कोर्ट में उससे मुकदमा लड़ रही पत्‍नी सब कुछ भूल अस्‍पताल(hospital) में उसकी देखरेख करने

लगी लेकिन तभी मुंबई से पति की प्रेमिका भी आ गई और अस्‍पताल(hospital) में दोनों की भिड़ंत हो गई।

दोनों अस्‍पताल(hospital) में भर्ती शख्‍स की देखरेख के लिए आपस में देर तक लड़ीं।

मामला यूपी के आजमगढ़ का है। घायल शख्‍स को मंडलीय अस्‍पताल(hospital) में भर्ती कराया गया है।

पत्‍नी और प्रेमिका को आपस में झगड़ते देख दूसरे मरीज और तीमारदार परेशान हो गए।

अस्पताल(hospital) के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था।

युवती के पति की मौत हो गई है। युवती की एक बेटी भी है। चार साल पहले युवक अपनी पत्नी और

दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमिका के साथ मुंबई चला गया था। वह प्रेमिका के साथ रहने लगा।

युवक के परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके महराजगंज थाना क्षेत्र में

रहने लगी। बाद में युवक की पत्नी ने परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया।

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने युवक पर करीब तीन लाख का हर्जाना लगाया है।

22 सितंबर को कोर्ट में तरीख थी। कोर्ट में पेश होने के लिए पति मुंबई से आया था।

इस दौरान एक हादसे में युवक घायल हो गया और उसे मंडलीय अस्पताल(hospital) के इमरजेंसी वार्ड में

भर्ती कराया गया है। गुरुवार को घायल की पत्नी और पुत्र अस्पताल में देखरेख कर रहे थे।

वहीं सूचना पर युवक की प्रेमिका भी मुंबई से बुधवार को घर आ गई थी।

गुरुवार को अस्पताल(hospital) में दोनों का आमना सामना हो गया। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गई।

आरोप है कि पत्नी के साथ प्रेमिका और उसके साथ आई कुछ महिलाओं ने हाथपाई की।

इस दौरान अस्पताल(hospital) में काफी भीड़ जुट गई। मरीजों के तीमारदार

और अस्पताल(hospital) के कर्मचरियों ने मामले को शांत कराया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -