HomeDelhiDJ संचालकों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने पर 104 मुकदमे दर्ज

DJ संचालकों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने पर 104 मुकदमे दर्ज

DJ संचालकों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने पर 104 मुकदमे दर्ज

Legal Action: जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस ने DJ संचालकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के महत्वपूर्ण निर्णय तथा माननीय उच्च न्यायालय के वर्ष 2017 के आदेश के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने DJ संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित डेसिबल स्तर के अनुरूप ही DJ संचालित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही सभी DJ संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए थे।

इसके बावजूद विभिन्न त्योहारों के दौरान कुछ आयोजकों और DJ संचालकों द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपदीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अब तक विभिन्न थानों पर कुल 104 मुकदमे संबंधित धाराओं में पंजीकृत किए हैं।

पुलिस ने बताया कि इन मामलों में आयोजकों, DJ संचालकों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

इन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे

पुलिस के अनुसार, पंजीकृत अभियोगों में धारा 126(2), 223बी, 292, 293 बीएनएस, ध्वनि नियंत्रण अधिनियम की धारा 6(1) तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -