HomeEntertainmentलाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं स्वरा...

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार (रक्षा बंधन) के प्रमोशन में लगे हुए थे और आज फिल्में रिलीज हो चुकी हैं.

आज लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन रिलीज हो चुकी है और जल्द ही सभी को पता चल जाएगा कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल की है.

अब इन सबके बीच हाल ही में स्वरा भास्कर ने दोनों फिल्मों को लेकर ट्वीट किया और ट्रोल हो गईं.

दरअसल कुछ देर पहले स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. स्वरा ने अपने ट्वीट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का जिक्र किया

और लिखा, “फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर है। व्हाट्सएप पर अफवाहों को छोड़ दें, और बड़े पर्दे पर परिवार के साथ तस्वीर देखें।

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में.उन्हें सिनेमाघरों में देखें, ऑल द बेस्ट आनंद एल राय और आमिर खान।’

‘ अपने ट्वीट में स्वरा ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का पोस्टर भी अटैच किया है।

आप देख सकते हैं स्वरा भास्कर को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया जा रहा है. जी हाँ, स्वरा भास्कर की ये पोस्ट न्यूट्रल है

और उन्होंने अपने ट्वीट में आज रिलीज हुई दोनों बड़ी फिल्मों का जिक्र किया है और देखने को कहा है.

इस वजह से रक्षा बंधन के लिए आमिर खान के फैन और लाल सिंह चड्ढा के लिए अक्षय कुमार के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने कुछ भद्दे कमेंट्स भी किए हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -