heartbroken words:दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती थीं लेकिन इस वजह से टूट गई थीं दिल
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट
भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बहरहाल, आज हम रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की नहीं बल्कि दीपिका
पादुकोण से उनके मशहूर ब्रेकअप की बात करेंगे, जिसने एक समय में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, रणबीर और दीपिका 2007 में आई फिल्म बचना ऐ हसीनों में एक साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि इस
फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और दीपिका ने अपने गले में रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था।
बहरहाल, आइए आपको बताते हैं कि कैसे रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के
साथ रिलेशनशिप के दौरान भी रणबीर कपूर उन्हें धोखा दे रहे थे।
दीपिका को इस बारे में उनके करीबी दोस्तों ने कई बार बताया था।
इस घटना का जिक्र करते हुए खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर ने ब्रेकअप न करने की गुहार लगाई थी
इसलिए उन्हें एक और मौका दिया गया लेकिन इसके बावजूद वह नहीं सुधरे। दीपिका के मुताबिक, उन्होंने खुद
रणबीर कपूर को धोखे से रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
हालांकि दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से नजदीकियां बढ़ने लगीं। बताया जाता है
कि दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, जल्द ही उनका भी ब्रेकअप हो गया