HomeEntertainmentJanhvi Kapoor:श्रीदेवी क्यों नहीं चाहती थीं जाह्नवी कपूर के बाथरूम में लॉक...

Janhvi Kapoor:श्रीदेवी क्यों नहीं चाहती थीं जाह्नवी कपूर के बाथरूम में लॉक लगे, आखिर उन्हें किस बात का था डर?

Janhvi Kapoor:श्रीदेवी क्यों नहीं चाहती थीं जाह्नवी कपूर के बाथरूम में लॉक लगे, आखिर उन्हें किस बात का था डर?

Janhvi Kapoor: बीते दिनों जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

जॉह्नवी आज बॉलीवुड की टॉप राइजिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

अपनी एक्टिंग और स्टाइल को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहतीं हैं. इन दिनों उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं.

हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने चेन्नई वाले घर की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं.

फैंस को इस घर की झलक दिखाने के साथ-साथ जाह्नवी ने ये

भी बताया कि उनके रूम के बाथरूम के दरवाजे में लॉक नहीं है.

जाह्नवी कपूर ने अपने घर के बारे में और भी कई मजेदार बातें बताई हैं.

वे कहती हैं, ‘यह उनकी मां की पहली प्रोपर्टी थी. इतना ही नहीं जाह्नवी ने मां श्रीदेवी की बनाई हुई

कई पेंटिंग्स भी दिखाई. उन्होंने डाइनिंग रूम, जिम, अपने बेडरूम,

एक सीक्रेट रूम और घर की अपनी कई पसंदीदा जगह के बारे में भी बताया.

घर की इस चीज के खिलाफ थीं श्रीदेवी

आज भले ही दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन जाह्नवी कपूर की यादों में वह हमेशा अमर रहेंगी.

जाह्नवी अपनी मां के बहुत करीब थीं. जाह्नवी कपूर को श्रीदेवी और बोनी कपूर ने बड़े लाड प्यार से पाला है.

घर में भी वह सबकी लाडली हैं. जाह्नवी ने जब अपनी मॉम के सपनों के घर की झलक दिखाई,

तो बताया था कि उनकी मां किन बातों के खिलाफ थीं. शायद ही कोई जानता होगा

कि जाह्नवी कपूर के रूम के बाथरूम के दरवाजे पर लॉक नहीं है. फैंस भी ये बात जानकर काफी हैरान हुए

इसकी वजह बताते हुए जाह्नवी ने कहा, ‘मुझे आज भी याद है जब मां ने मेरे रूम के बाथरूम में लॉक लगाने से इंकार

कर दिया था, क्योंकि उन्हें डर रहता था कि कहीं मैं किसी लड़के से बात ना कर लूं.

इसलिए मुझे बाथरूम में लॉक लगाने की परमिशन नहीं थी. सच कहूं तो अभी भी मेरे बाथरूम में लॉक नहीं है.

दिखाया घर का फेवरेट कॉर्नर

अपनी बात आगे रखते हुए जाह्नवी कपूर ने एक सीक्रेट रूम के बारे में भी फैंस को बताया,

जिसके बारे में वह खुद भी नहीं जानती थी. उन्होंने घर के अपने सबसे पंसदीदा कॉर्नर के बारे में भी बताया.

एक ऐसा कॉर्नर जहां उनके परिवार की कई सारी तस्वीरें लगी हैं.

जाह्नवी ने कहा- ये एक यादों की दीवार है. इसे बनाने का आइडिया भी मां का ही था.

बता दें बीते दिनों जाह्नवी अपनी ‘मिली’ में नजर आई थीं. बात अगर उनकी आने वाली फिल्मों की करें

तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में भी नजर आने वाली हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -