HomeHealthmission: संयुक्त निगरानी मिशन की टीम का चार दिवसीय दौरा संपन्न  

mission: संयुक्त निगरानी मिशन की टीम का चार दिवसीय दौरा संपन्न  

mission: संयुक्त निगरानी मिशन की टीम का चार दिवसीय दौरा संपन्न

कौशाम्बी 22 नवम्बर 2022: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त निगरानी मिशन(mission) की टीम का

चार दिवसीय दौरा हुआ संपन्न | जनपद में दौरे के दौरान जिला अस्पताल, ब्लाक एवं गाँव, का विजिट कर प्रभारी

चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम, आशा व मरीजों से मिलकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की|

साथ ही जनपद स्तरीय डाटा रिकॉर्ड, दवा स्टाक, स्टोर आदि का निरिक्षण किया |

पांच सदस्यों की टीम में डॉक्टर, एंटोमोलॉजिस्ट विशेषज्ञ, शामिल हैं |

निरिक्षण टीम को लीडर -डॉ. मधुमिता डोबे डॉ. ज़ॉ लिन, डॉ सबेरा सुल्ताना और सोमाजी शंकर सम्मलित रहे |

चार दिवसीय दौरे के बाद टीम ने जनपद मे फाइलेरिया उन्मूलन संबंधी कार्यों के बारे में

संक्षिप्त रिपोर्ट जिला अधिकारी सुजीत कुमार कोप्रस्तुत किया |

टीम ने कुछ बिन्दुओं पर और विस्तृत तरीके से कार्य कर उसे और बेहतर बनने का सुझाव दिया जैसे कि

एमएम डीपी किट वितरण, हाइड्रोसिल के आपरेशन, ब्लाक स्तर पर क्षमता वृद्धि, विभिन्न एप के संचालन पर

प्रशिक्षण, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय को और मजबूत करना, डाटा को और बेहतर

तरीके से समग्र करना और कार्य प्रणाली को बेहतर करना | उन्होंने अप्पने सुझावों में बताया कि अगर

हर तीन माह में कार्यक्रम का रिव्यु, महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वंय सहायता समूह तथा ग्राम सभा की बैठकों

के द्वारा भी कार्यक्रम की जानकारी की महत्वता पर प्रकाश डालें तो अच्छा रहेगा |

डॉ. मधुमिता डोबे ने कहा कि आशाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय से प्रोत्साहन राशि आवश्य वितरित की जाएँ |

उन्होंने कहा कि विशेष कर डाटा और रेफ्यूजल को कन्वार्ड कर और अधिक प्रयास के साथ काम करना हैं |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुष्पेंद्र ने टीम के दिए सुझावों पर कहा कि

सभी बिन्दुओं का संज्ञान लेते हुए जल्द ही कार्य को और अधिक बेहतर किया जायेगा |

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा, डॉ राहुल, डब्लू एच ओ संस्था,

पाथ संस्था के डॉ शाश्वत, सीफार संस्था की प्रीती सैनी, उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -