HomeKushinagarपीएम मोदी के जन्मदिन पर बुढ़िया माता मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुढ़िया माता मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुढ़िया माता मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी आहुतियां, राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Havan Pujan: पडरौना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने जनरल विपिन रावत नगर स्थित मानस कॉलोनी के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही मां बुढ़िया माता से देश की सुख-समृद्धि, शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि मां बुढ़िया माता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री पर सदैव बना रहे और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु के साथ देश की सेवा के लिए निरंतर शक्ति व ऊर्जा प्राप्त होती रहे। उनके नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े, यही कामना है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न जनसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही इन अभियानों का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याण की भावना पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान से जुड़कर राष्ट्र और समाजहित में योगदान देने का आह्वान किया।

मां बुढ़िया माता का आशीर्वाद लिया

हवन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा मां बुढ़िया माता का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, मंदिर के पुजारी महंत वीरेंद्र दास, सुनील चौहान, अंशु जायसवाल, अभय मारोदिया, मानस मिश्र, भास्कर पाठक, आलोक विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा, अंकित अग्रवाल, अंकित पटेल, विशाल गुप्ता, कुंदन सिंह, रीता शुक्ला, अनीता चौधरी, कुमकुम देवी, कुसुम मद्धेशिया, पिंकी, दुलारी देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -