HomeKushinagarसड़क हादसे में बस चालक के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल...

सड़क हादसे में बस चालक के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में बस चालक के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

Road Account : कुशीनगर के खड्डा-पडरौना मार्ग पर भुजौली बाजार के पास रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से एक निजी बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ। घायल की पहचान श्रवण (38) पुत्र रामकिशन, निवासी सरवन नौरंगिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार श्रवण बाइक से अपने घर से खड्डा बस स्टैंड जाने के लिए निकला था। उसे खड्डा पहुंचकर बस चलानी थी। नौरंगिया से खड्डा की ओर जाते समय भुजौली बाजार के जमुनिया टोला के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद श्रवण काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। आसपास के लोगों की नजर पड़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया।

सीएचसी तुर्कहा में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार श्रवण के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर की एक हड्डी अंदर की ओर धंस गई है और काफी रक्तस्राव हुआ है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अचानक अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -