सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Seva Sankalp : कुशीनगर में श्रम विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग के सहयोग से द यूनाइटेड प्रोविन्स शुगर मिल, सेवरही में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में चीनी मिल में कार्यरत 76 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में श्रम विभाग, कुशीनगर की ओर से अभिषेक श्रीवास्तव एवं शशि मिश्रा उपस्थित रहे।
वहीं, द यूनाइटेड प्रोविन्स शुगर मिल, सेवरही की ओर से संजय कुमार श्रीवास्तव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर; महेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (वित्त); दीपक कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग); दिलीप मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रोडक्शन); मनीष वर्मा, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल); हरेराम गुप्ता, डीजीएम (क्यू.सी.); नवाब सिंह, डीजीएम (इंजीनियरिंग); रवि कुमार सिंह, एजीएम (एच.एल.ए.); दुर्गेश सिंह, असिस्टेंट मैनेजर (एचआर); सरवन सिंह यादव, सिक्योरिटी ऑफिसर तथा रवि प्रताप कुशवाहा, फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

