HomeKushinagartraffic rules: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की 25 वी जनपदीय...

traffic rules: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की 25 वी जनपदीय रैली में बच्चों को यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति किया जागरुक 

traffic rules: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की 25 वी जनपदीय रैली में बच्चों को यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति किया जागरुक

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में  यातायात माह नवंबर 2022 के क्रम में

यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं समस्त यातायात टीम ने

उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में आयोजित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और

गाइड की 25 वी जनपदीय रैली में प्रतिभाग कर बच्चों को यातायात के नियमों (traffic rules) को बताकर

यातायात के प्रति जागरूक किया गया साथ ही रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र पडरौना में भ्रमण के लिए

रवाना किया गया जो तिलक चौक, नौका टोला ,सुभाष चौक जलकल तिराहा होते हुए

अपने उद्गम स्थल उदित नारायण इंटर कॉलेज के परिसर में आकर समाप्त हुई

रैली के समापन में बच्चों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए

वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चालन बताया

गया तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने,

निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने

तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु अनुरोध करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही उन्हें अपने

अभिभावक गणों को भी यातायात (traffic rules) के नियमो पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चो के चारित्रिक,नैतिक,सामाजिक ,व्यक्तित्व निर्माण ,राष्ट्र प्रेम,शासन एवं प्रशासन के कार्यो में

सहयोग के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण पर्व,त्योहार,चुनाव आदि के

समय यातायात (traffic rules) के कार्यो में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -