HomeLucknowमझवार को मिलेगा एससी का आरक्षण? सीएम योगी से मिले मंत्री संजय...

मझवार को मिलेगा एससी का आरक्षण? सीएम योगी से मिले मंत्री संजय निषाद और राकेश सचान

मझवार को मिलेगा एससी का आरक्षण? सीएम योगी से मिले मंत्री संजय निषाद और राकेश सचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मझवार जातियों को आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाने की बात कही है।

उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को निर्देशित किया है कि मझवार आरक्षण से संबंधित सभी त्रुटियों को दूर

करें। इसमें निषाद पार्टी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद की भी मदद लें।

यह जानकारी डा. संजय निषाद ने दी है। मझवार जातियों को एससी आरक्षण सूची में परिभाषित किए जाने के मुद्दे पर

डा. संजय निषाद और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

जिसमें हाईकोर्ट द्वारा पूर्व की सरकारों द्वारा जारी किए गए असंवैधानिक नोटिफिकेशन को रद्द करने के बारे में विस्तार से बताया।

यूपी में OBC की 18 जातियों को SC कैटेगरी में शामिल करने का नोटिफिकेशन हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद एक बार

फिर आरक्षण का मुद्दा गरमा रहा है। जैसे-जैसे निकाय चुनाव की तारीखे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल इस

मामले को फिर से भुनाने में लगे हैं। एक तरफ आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं तो दूसरी ओर पिछड़ी जातियों का खुद

को सबसे बड़ा हिमायती साबित करने की कोशिश भी हो रही है। इस कड़ी में

जहां विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं तो सरकार में शामिल छोटे दल भी आगे आ रहे हैं।

निषाद ने बताया कि हमारा मामला एक्सप्लेनेशन (परिभाषित) करने का है। मछुवा समुदाय की सभी

उपजातियां उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक-53 में मझवार, क्रमांक-66 में तुरैहा हैं।

मछुवा समुदाय की कहार कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, रैकवार, धीवर, बिन्द,

धीमर, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुवा की पर्यायवाची उपजातियों को परिभाषित किया जाना है।

निषाद ने बताया कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी मझवार आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया

कि निषाद समाज की दशा पूर्व की सरकारों द्वारा शोषण करने के बाद दयनीय हो गई है।

जल्द से जल्द मझवार की पर्यायवाची जातियों को पिछड़ी से निकालकर एससी आरक्षण जारी होना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -