HomeLucknowGift of the givers: अब माफियाओं से नहीं विकास से है यहां...

Gift of the givers: अब माफियाओं से नहीं विकास से है यहां की पहचान:सीएम योगी 

Gift of the givers: अब माफियाओं से नहीं विकास से है यहां की पहचान:सीएम योगी

Gift of the givers: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा को 419 करोड़ रुपये की

परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

आज एटा की पहचान किसी माफिया के नाम पर नहीं बल्कि विकास से होती है।

अपराधी और माफिया जब किसी व्यवस्था में हावी होते हैं तो विकास के काम में घुन का काम करते हैं।

सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिस तरह से काम कर रही है,

यह अनवरत ऐसे ही चलता रहेगा। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ

विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके तक पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एटा में विभिन्न विभागों की विकास

परियोजनाओं (gift of the givers) के शिलान्यास एवं लोकार्पण,

विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण समारोह शामिल हुए।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी भी प्रदान

की। इससे पहले उन्होंने एटा के जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

और अधिकारियों से उसकी प्रगति के बारे में गहनता से चर्चा की।

एटा का घंटा राम मंदिर परिसर से विदेश भर में सनातन हिंदू धर्म के डंके की आवाज को पहुंचाएगा

सीएम योगी ने कहा कि एटा की एक अपनी पहचान होगी, यह कभी कोई नहीं सोचता था।

आज मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्यक्रम अंतिम चरणों में चल रहा है।

वहीं एटा के जलैसर के घंटे देश और दुनिया के अंदर हर धार्मिक अनुष्ठान में जब बजते हैं

तो एटा और जलैसर का स्मरण हर व्यक्ति कर पाता है। बिना घंटी बजे कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता है।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के तहत एटा के सभी उत्पादों को जोड़ा गया है।

मुझे बताया गया कि अयाेध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एटा में भव्य घंटा बन रहा है,

जो मंदिर परिसर में लगने के बाद देश ही नहीं विदेश भर में सनातन हिंदू धर्म के डंके की आवाज को पहुंचाएगा।

सीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इसी संकल्प के साथ हम सबको जोड़ने का काम किया है।

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष की यात्रा में भारत पर शासन करने वाली ब्रिटिश हुकूमत को पछाड़कर

दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बनने को दर्शाया गया, जो देश की प्रगति की एक नई कथा को बताती है।

एटा में खुलेगा स्किल्ड डेवलपमेंट सेंटर

सीएम योगी ने कहा कि आज देश का विकास काफी तेज गति से हो रहा है

जो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की एक नई कहानी को गढ़ता है। वहीं बिना किसी भेदभाव के समाज के हर

तबके को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आपने देखा होगा

कि कोरोना काल खंड में पूरी दुनिया पस्त थी, दुनिया के विकसित देश कोरोना महामारी के सामने पूरी तरह

पस्त हो चुके थे, लेकिन भारत दुनिया के अंदर एक मात्र ऐसा देश था जो अपने देश की जनता के जीवन और उसकी

जीविका को भी बचाने का कार्य कर रहा था। पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा था।

देश में फ्री में टेस्ट, वैक्सीन, खाद्यान्न की सुविधा हर गरीब तक पहुंचाने के काम युद्धस्तर पर चल रहे थे।

देश में 80 करोड़ को फ्री खाद्यान्न जबकि प्रदेश में पंद्रह करोड़ लोगों को माह में

दो बार फ्री खाद्यान्न डबल इंजन की सरकार ने उपलब्ध कराया।

इतना ही नहीं दो सौ करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देश में जबकि प्रदेश में 39 करोड़ वैक्सीन की डोज फ्री में

उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के दो

करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किये जा रहे हैं।

वहीं समाज के हर तबके की निराश्रित महिलाओं, वृद्धा, दिव्यांग को युद्धस्तर पर समय से पेंशन देने का काम किया

जा रहा है। जहां पहले पेंशन तीन सौ रुपये थी इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का काम डबल इंजन की सरकार ने

किया है। सभी पात्राें को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया जा रहा है।

बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके बड़े होने तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बेटी के विवाह योग्य होने पर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से शादी कराई जा रही है।

युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -