HomeLucknowGlobal investors: CM योगी आदित्यनाथ दर्जन से अधिक देश के राजदूतों से...

Global investors: CM योगी आदित्यनाथ दर्जन से अधिक देश के राजदूतों से करेंगे भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी 

Global investors: CM योगी आदित्यनाथ दर्जन से अधिक देश के राजदूतों से करेंगे भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी

global investors: उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब

ग्लोबल इन्वेस्टर्स (global investors) समिट की तैयारी को गति दे दी है।

प्रदेश के दस लाख करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर

पैदा करने के इस प्रयास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं।

उत्तर प्रदेश में निवेश के नए रास्तों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लगातार

बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उनकी एक दर्जन से अधिक देशों से पधारे राजदूतों से भेंट होगी।

विदेशी मेहमानों से मुलाकात के क्रम में योगी आदित्यनाथ उनको ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण भी देंगे।

विभिन्न देश के राजदूत रविवार से उत्तर प्रदेश में हैं और आज लखनऊ

वापसी करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ दर्जन देश के राजदूतों के साथ मुलाकात करेंगे।

15 देशों में तैनात भारतीय राजदूत रविवार को ही लखनऊ पहुंचे थे।

  • अखिलेश मिश्रा आयरलैंड में भारतीय राजदूत

  • दिनकर अस्थाना लाओस में भारतीय राजदूत

  • इंद्रमणि पांडेय संयुक्त राष्ट्र जेनेवा में स्थानीय प्रतिनिधि

  • नगमा मोहम्मद मलिक पोलैंड में भारतीय राजदूत

  • अनवर हलीम जार्डन में भारतीय राजदूत

  • डॉ. पंकज शर्मा मैक्सिको में भारतीय राजदूत

  • नवीन श्रीवास्तव नेपाल में भारतीय राजदूत

  • सुधाकर दलेला भूटान में भारतीय राजदूत

  • मनीष चौहान पुर्तगाल में भारतीय राजदूत

उत्तर प्रदेश दौरे पर आईं न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुकत के साथ कजाकिस्तान में भारतीय राजदूत

शुभदर्शिनी त्रिपाठी, दक्षिण कोरिया में भारतीय राजदूत अमित कुमार,

क्रोएशिया में भारतीय राजदूत राजकुमार श्रीवास्तव, बहरीन में भारतीय राजदूत पीयूष श्रीवास्तव तथा बोत्सवाना में

भारतीय भारतीय राजदूत डा.राजेश रंजन से भी मुख्यमंत्री भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर इन सभी के सम्मान में रात्रिभोज रखा है।

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट राजधानी लखनऊ में दस से 13 फरवरी 2023 तक होगा।

सरकार का प्रयास इस समिट को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला बनाने का है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के मंत्र को आत्मसात किया है।

यह मंत्र उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर आया है।

भारत के विश्व की छठे से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने के प्रयास में उत्तर प्रदेश का भी बड़ा योगदान होगा।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लक्ष्य दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है।

इसमें कंट्री पार्टनर के रूप में अपनी सहभागिता के लिए सिंगापुर, फ्रांस, यूके व मारीशस ने स्वत: प्रस्ताव भेजा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -