HomeUttar Pradeshसुबह खेत में टॉयलेट कर रहा था युवक,अचानक सामने आकर खड़ा हो...

सुबह खेत में टॉयलेट कर रहा था युवक,अचानक सामने आकर खड़ा हो गया तेंदुआ, फिर ऐसे बची जान… 

Tiger:सुबह खेत में टॉयलेट कर रहा था युवक,अचानक सामने आकर खड़ा हो गया तेंदुआ, फिर ऐसे बची जान…

Tiger:बहराइच में कतर्नियाघाट से सटे खेतों में तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सुबह खेत में टॉयलेट को गए युवक के सामने तेंदुआ(Tiger) आ गया और उसे दौड़ा लिया।

ग्रामीणों के आ जाने से तेंदुआ(Tiger) खेत में लौट गया। शनिवार की रात शिकार किए

गोवंश का कंकाल भी गन्ने के खेत में पाया गया है। तेंदुए के बढ़े हमलों को देखते हुए

वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में लगातार कांबिंग कर रही है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। तेंदुए व दूसरे हिंसक वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर

गन्ने के खेत को ठिकाना बना रहे हैं। ककरहा रेंज से लगे ग्राम मझरा के ललतूपुरवा गांव में शनिवार की रात

तेंदुए(Tiger) ने चंद्रिका की गाय का शिकार कर लिया। सुबह पगचिंहों के आधार पर ग्रामीण खोज करते हुए

गन्ने के खेत में पहुंचा। जहां गोवंश का कंकाल पाया गया। इसी गांव के 20 वर्षीय जयराज शौच के लिए

गन्ने के खेत में गए थे। तभी खेत में मौजूद तेंदुए(Tiger) ने उस पर हमले का प्रयास किया।

खेत से चिल्लाते हुए वह गांव की तरफ भागा। पीछे तेंदुआ भी निकल आया।

ग्रामीणों के आ जाने से तेंदुआ वापस खेत में लौट गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई।

वन दरोगा आलोक मणि तिवारी के नेतृत्व में वन टीम प्रभावित गांव पहुंची।

ग्रामीणों के संग खेत में सर्च आपरेशन चलाया, गोले भी दागे गए। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बहराइच डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि सूचना मिलते ही वन टीम को मौके पर भेजा गया है।

जंगल में पानी भरा होने से वन्यजीव बाहर आ रहे हैं। वन टीम लगातार कांबिंग कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -