HomeNationalExam: फ्री आईएएस-पीसीएस कोचिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आई डेट, जानिए...

Exam: फ्री आईएएस-पीसीएस कोचिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आई डेट, जानिए कब होगी.. 

Exam: फ्री आईएएस-पीसीएस कोचिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आई डेट, जानिए कब होगी..

Exam:आईएएस (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 एवं पीसीएस (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के पूर्व अनुसूचित जाति,

अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए

निशुल्क कोचिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 18 दिसम्बर

निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम की

जानकारी समाज कल्याण विभाग की वेबसाइटwww.socialwelfareup.upsdc.gov.in पर प्राप्त कर सकते है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा है

कि ज़रूरतमंद प्रतिभागियों को अवसर की समानता देने के लिए नि:शुल्क कोचिंग संचालित किया जा रहा है।

कोचिंग के स्तर में निरंतर सुधार हुआ है, जिसकी वजह से पीसीएस – 2021 के फ़ाइनल रिज़ल्ट में

रिकॉर्ड 43 अभ्यर्थी चयनित हुए। कोचिंग के स्तर पर और सुधार किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -