HomeMaharashtraईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को तलब किया

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को तलब किया

महाराष्ट्र के अलीबाग में किहिम बीच पर वर्षा राउत और संजय राउत के करीबी सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर के नाम पर आठ प्लॉट जमीन खरीदी गई थी.

इस बीच, मुंबई की एक विशेष अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत आठ अगस्त तक बढ़ा दी है।

राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।

हिरासत का विस्तार करते हुए अदालत ने कहा कि ईडी ने जांच में ‘उल्लेखनीय प्रगति’ की है।राउत को उपनगरीय

गोरेगांव में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी और उनके और कथित

सहयोगियों की संपत्तियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में रविवार आधी रात को गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने सोमवार को राउत को चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -