Meaning of Dreams: क्या स्वप्न ईश्वर का कोई मैसेज हैं या फिर दिनभर घटने वाली घटनाओं का एक रूप.
ज्योतिष में सपनों को विशेष स्थान दिया गया है, खासकर ग्रहों के दिन प्रतिदिन होने वाले बदलाव यानी ट्रांजिट जिसका
कि बहुत गहरा संबंध है. ऋषियों की मानें तो ऋषि याज्ञवल्क्य ने कहा है कि यह संसार स्वप्न की तरह है.
Also Read This:Chandra Grahan 2022: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, इस दौरान कभी न करें ये गलतियां,आ सकती है घोर विपदा
जिस प्रकार जागने पर स्वप्न झूठा लगता है ठीक उसी प्रकार आत्मज्ञान प्राप्त होने पर संसार भी एक झूठ की तरह प्रतीत होने लगता है.
हर सपने का होता है कोई न कोई मतलब!
- कई प्रकार के सपने आते हैं जिनका कोई न कोई मतलब या फिर इशारा होता है और शुभ अशुभ परिणाम भी है. कुछ इसी प्रकार के सपनों के विषय में जानेंगे.
- स्वप्न में यदि आप धरती से ऊपर उठे या फिर उड़ते हुई दिखाई दे तो उससे, प्रशंसा और आदर-सम्मान प्राप्त
- होता है. स्वप्न में जितनी ऊंचाई पर पहुंचेंगे उतना ही अधिक सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में उन्नति होती है.
- स्वप्न में दिव्य पीठ या पूजा के स्थान के दर्शन हो तो जीवन की दुख, आर्थिक समस्या कम होती है और जीवन सुखमय हो जाता है.
- किसी कुमारी लड़की को स्वप्न में अपने चेहरे पर दाढ़ी दिखाई दे तो उसका शीघ्र एक अच्छे योग्य वर से विवाह तय होने की संभावना रहती है.
- कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे कि वह चमकीले जूते पहने हुए है तो उसे आदर-सम्मान प्राप्त होगा. समाज में कद ऊंचा होगा.
- स्वप्न में मिठाई बनती दिखे तो उसे सुख और धन प्राप्ति, रुका पैसा, उधार में दिया पैसा वापस मिलता है.
- स्वप्न में मृत व्यक्ति या व्यक्तियों से बात करना शुभ माना जाता है.
- यदि स्वप्न में स्वच्छ शराब पीते देखें तो उसे शुभ फल और स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है.
- स्वप्न में अंडे दिखाई दे तो धन की प्राप्ति होती है.
- स्वप्न में किसी व्यक्ति को अपना हंसता मुस्कुराता चेहरा दिखाई दे तो उसे हर्षोल्लास प्राप्त होगा, यदि पीला चेहरा दिखे तो बीमारी आती है.
- स्वप्न में सेब देखना व्यक्ति को दीर्घजीवी और सफल बनाता है.
- गरम पानी पीना अशुभ होता है, कीचड़ भरा पानी बहुत ही अशुभ होता है.

