HomeReligiousRiver:कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य,ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी,...

River:कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य,ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी, जिसमें हमेशा बहता है खौलता पानी

River:कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य,ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी, जिसमें हमेशा बहता है खौलता पानी

River: दुनियाभर में अनगिनत रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में इंसान आज तक नहीं जान पाया.

आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक नदी से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, आज हम आपको शनय टिमपिशका नदी के बारे में बताने जा रहे है

जिसके किनारे किसी का आराम से बैठना बिलकुल संभव नहीं है. आइये जानते है क्यों?

शनय टिमपिशका

यह रहस्यमयी नदी करीब 25 मीटर चौड़ी और लगभग 6 मीटर तक गहरी है.

नदी का पानी बेहद गर्म होने की वजह से इसके आस-पास उठने वाली गर्म भाप के कारण

इस नदी(River) में कई छोटे जानवरों की गिरने की वजह से मौत भी हो जाती है.

इसका खौलता पानी इतना गर्म है कि अगर कोई इंसान इसमें एक सेकेंड से कम

समय के लिए अपना हाथ डाले तो गहरे से गहरा घाव होने की बड़ी संभावना है.

बता दें कि साल 1930 से पहले इस रहस्यमयी नदी के बारे में किसी को पता नहीं था.

ऐसे गर्म पानी के स्त्रोत की कल्पना ज्वालामुखी के पास वाले इलाके में ही की जा सकती है.

नदी से करीब 400 मील की दूरी पर ‘अमेजन बेसिन’ नामक एक सक्रीय

ज्वालामुखी को भी इस नदी के गर्म पानी का कारण नहीं समझा जा सकता है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नदी के नीचे बहुत गहराई में कभी किसी समय में कोई तेज भूकंप आया होगा,

जिससे नदी के नीचे कोई बड़ी दरार बन गयी होगी. उसी दरार के जरिये

जमीन के अंदर का गर्म लावा लगातार नदी के संपर्क में आता रहता है, जिसकी वजह से नदी का पानी हमेशा उबलता रहता है.

यहाँ के स्थानीय निवासी इस नदी को ‘शनय टिमपिशका’ के नाम से बुलाते है, जिसका मतलब ‘सूरज की गर्मी से उबलने

वाली नदी’ होता है. साल 2011 में सरकारी तौर पर इस नदी की पुष्टि की गयी थी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -