captain:क्या हो गया फैसला? रोहित शर्मा से छिनेगी T20 टीम की कमान, हार्दिक पांड्या बनेंगे परमानेंट कप्तान
captain:रोहित शर्मा से टी20 टीम की कमान छीनी जा सकती है
और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है।
खबरों के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के बैटिंग अप्रोच की खूब आलोचना हुई है
और कई पूर्व क्रिकेटरों के अलावा क्रिकेट पंडितों ने कहा कि टीम इंडिया को अब फ्रेश टैलेंट और
फ्रेश अप्रोच की जरूरत है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित शर्मा को
Also Read This:BCCI launches jersey:T-20 World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लांच, नए कलेवर में दिखेंगे रोहित के रणबांकुरे
न्यूजीलैंड दौरे से आराम दिया गया है, ऐसे में हार्दिक पांड्या ही टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं।
इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक सिलेक्टर्स इस बात को लेकर एकमत हैं
और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
रोहित शर्मा हालांकि वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, ‘देखिए इसको लेकर सब एकमत हैं
कि अब समय आ गया है बदलाव का। सबसे पहले तो हम सभी को लगता है
कि रोहित शर्मा में अभी काफी कुछ बचा है, लेकिन इसके साथ ही यह बात भी है
कि उनके कंधों पर कुछ ज्यादा ही जिम्मेदारी है और यह बात ध्यान रखने वाली है कि वह समय के साथ और यंग नहीं हो रहे हैं।’
बीसीसीआई सूत्र ने आगे कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
हार्दिक फिलहाल इस रोल के लिए सबसे फिट हैं। अगली टी20 सीरीज से पहले सिलेक्टर्स इसकी
Also Read This:UAE vs Argentina:लियोनेल मेस्सी अपने पहले विश्व कप के लिए गोलबंद होंगे क्योंकि वह फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना का नेतृत्व करेंगे
आधिकारिक घोषणा कर देंगे।’ जब सूत्र से पूछा गया कि क्या इस बारे में रोहित शर्मा को जानकारी दे दी गई है,
तो उन्होंने कहा, ‘अभी नहीं, वह अभी बस टी20 वर्ल्ड कप से लौटे हैं।
हम जल्द ही कोच और कप्तान को बुलाएंगे और इस बारे में मीटिंग करेंगे।’
Also Read This:MS Dhoni launches biscuits: बड़ी खबर के चक्कर में टकटकी लगाए बैठे थे लोग, महेंद्र सिंह धोनी ने किया ये ऐलान

