HomeStateStream: धारा 370 ने देश को दिया आतंक का दंश...कांग्रेस पर जमकर...

Stream: धारा 370 ने देश को दिया आतंक का दंश…कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी

Stream: धारा 370 ने देश को दिया आतंक का दंश…कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी

Stream: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद की जड़ को पैदा करने के लिए

देश में धारा 370 लगाई थी। जानबूझ कर जम्मू-कश्मीर में लगाई गई 370 देश ने आंतकवाद का दंश झेला।

कांग्रेस के शासनकाल में ही आंतकवादी और आतंकवाद दोनों ही चरम सीमा पर थे।

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए

यूपी सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जैसे ही अवसर मिला

उन्होंने धारा 370 को जम्मू-कश्मीर से हटा दिया। अब जम्मू-कश्मीर भी अब देश के बाकि राज्यों की तरह ही है।

कहा कि अब हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोग जम्मू- कश्मीर जाकर जमीन खरीद कर अपना मकान भी बना सकते हैं।

कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए धारा 370 को नहीं हटाया,

और सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कहा कि कांग्रेस न तो देश की आंतरिक सुरक्षा कर सकती है,

और न ही देशवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शरुआत कर सकती है।

लाेगों को संबोधित करते हुए योगी ने पूछा कि क्या कांग्रेस धारा (stream) 370 को हटा सकती थी?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी साधा निशाना

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा तो दूसरी ओर,

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी जमकर प्रहार किया। योगी ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए

कहा कि देश में जब भी कोई संकट आता है, दोनों भाई-बहन देश छोड़कर विदेश भाग जाते हैं।

कहा कि कोरोना संकट के दौराना भी दोनों भाई-बहन नदारद दिखे।

अयोध्या राम मंदिर कार्ड खेला

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार अयोध्या राम मंदिर कार्ड खेला। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए

कहा कि भाजपा शासनकाल में ही अयोध्या राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था।

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहकर योगी का कहना था कि यहां आकर सभी शांति की अनुभूति करता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -