HomeUttar PradeshSchool: अगर आपने भी लिया है स्वेटर और जूता-मोजा के लिए पैसा...

School: अगर आपने भी लिया है स्वेटर और जूता-मोजा के लिए पैसा तो हो जाएं अलर्ट, होगी निगरानी, घर-घर जाएंगे टीचर

 School: अगर आपने भी लिया है स्वेटर और जूता-मोजा के लिए पैसा तो हो जाएं अलर्ट, होगी निगरानी, घर-घर जाएंगे टीचर

School:योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को

स्वेटर और जूता मोजा के लिए डीबीटी के जरिये पैसा खाते में भेजा है।

अगर आपके खाते में भी पैसा आया है तो अलर्ट हो जाइये। दिवाली के साथ ही ठंड की दस्तक भी हो गई है।

ऐसे में परिषदीय स्कूलों(School) में बच्चों के स्वेटर, जूते-मोजे की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

डीबीटी योजना के तहत सभी बच्चों को इस साल 1200 रुपये की धनराशि दी गई है।

अब शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी

बच्चे स्वेटर पहनकर स्कूल आएं ताकि ठंड से उनका बचाव हो।

परिषदीय स्कूलों(School) में इस वर्ष जुलाई में प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है।

इस राशि से बच्चों के यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्टेशनरी, जूता-मोजा और स्वेटर खरीदे जाने हैं।

ठंड का असर बढ़ने से पहले ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को पत्र लिखकर

आगाह किया है कि डीबीटी के तहत सभी बच्चों के स्वेटर और जूते-मोजे की निगरानी कराएं।

योजना के तहत शिक्षकों को घर-घर जाकर परिजनों से बातचीत करने

और स्कूल में पीटीएम के दौरान भी उन्हें बच्चों को यूनिफार्म का स्वेटर पहनाने के लिए प्रेरित करना है।

बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आने वाले दिनों में निरीक्षण के दौरान इस बिंदु की भी जांच की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -