HomeViral NewsViral Video:एक दूसरे का निभा रहे कुछ इस तरह साथ, बुजुर्ग दंपति...

Viral Video:एक दूसरे का निभा रहे कुछ इस तरह साथ, बुजुर्ग दंपति के प्यार की मिशाल बना यह वीडियो

Viral Video:एक दूसरे का निभा रहे कुछ इस तरह साथ, बुजुर्ग दंपति के प्यार की मिशाल बना यह वीडियो

Viral Video: प्यार एक ऐसी ताकत है, जिससे इंसान को ना सिर्फ हिम्मत मिलती है।

बल्कि जीवन जीने का सहारा भी मिलता है। वहीं अगर हमसफर अच्छा हो तो जीवन सफर खूबसूरती से गुजरता है।

शादी का रिश्ता एक-दूसरे का साथ और सहारा है, जो जीवन की हर मुसीबतों में ढाल बनकर एक दूसरे के साथ खड़ा रहता है।

एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर किया रास्ता आसान

ऐसा ही वीडियो सोशल(Viral Video) मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक बुजुर्ग दंपत्ति एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इनके रिश्ते की खूबसूरती देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यह दोनों बुजुर्ग अपनी उम्र की बेबसी को दरकिनार कर

एक दूसरे की ढाल बने जीवन जी रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में एक दूसरे का साथ निभा कर इन्होंने अपना जीवन खुशियों

से भर रखा है। इनका साथ और प्यार देख हर कोई प्रेरित हो रहा है।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1578745727139737600?s=20&t=MuB75uoD9z50Y5aIG0lPOw

बुजुर्ग दंपति के बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर पर ‘ज़िंदगी गुलजार है’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया।

जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 648 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

वह 37 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

इसके साथ ही 4000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है।

यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, ‘सबसे खूबसूरत रिश्ता’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,

‘सच्चा प्यार’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह रिश्ता आज के लिए मिसाल है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -