HomeUncategorizedबिना इंटरनेट होगा upi payment, बस याद रखें ये '4 अंक', जान...

बिना इंटरनेट होगा upi payment, बस याद रखें ये ‘4 अंक’, जान लें यह आसान तरीका

बिना इंटरनेट होगा upi payment, बस याद रखें ये ‘4 अंक’, जान लें यह आसान तरीका

upi payment: आज-कल सारे काम इंटरनेट से हो जाता है. एक समय था जब हमें पेमेंट करने के लिए

बैंक जाना पड़ता था. ऑनलाइन में भी पैसा कभी रुक जाता था तो कभी पेमेंट होने पर कोई न कोई

परेशानी आ जाती थी. लेकिन यूपीआई पेमेंट ने सारा काम आसान कर दिया है.

चुटकियों में अब पैसा ट्रांसफर हो जाता है. बस इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है.

यूपीआई के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है. जब आप दुकान जाते हैं

और पेमेंट करने पर इंटरनेट काम करना बंद कर देता है तो पेमेंट नहीं हो पाता है.

एक ऐसी ट्रिक है, जिसको फॉलो करके आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे…

बिना इंटरनेट के करें UPI Transfer

अब अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आइए हम आपको आगे इस बारे में बताते हैं.

तो आप अपने पेमेंट ऐप से बिना इंटरनेट के आराम से यूपीआई (upi payment)

ट्रांसफर कर सकेंगे लेकिन उसके लिए आपके फोन में नेटवर्क होना चाहिए.

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

आपको बता दें कि एशिया करने के लिए यानी बिना मोबाइल डेटा या इंटरनेट के पेमेंट करने के लिए आपको USSD

सर्विस का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर ‘*99#’ मिलाना होगा.

UPI ID डालें

इसके बाद आपको एक पॉप-अप मेनू दिखाई देगा जिसमें दिए कई ऑप्शन्स में से आपको पहला यानी ‘सेंड मनी’ का

ऑप्शन चुनना होगा. अब, पैसे भेजने के लिए कई माध्यमों के ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें

यूपीआई आईडी, बैंक अकाउंट डिटेल्स और मोबाइल नंबर शामिल होंगे.

यूपीआई पिन डालना जरूरी

यहां से मोड ऑफ पेमेंट सिलेक्ट करें और फिर जरूरी डिटेल्स भरने के बाद भरें कि आपको कितने पैसे देने हैं.

इसके बाद आपको बस अपना यूपीआई पिन डालना होगा और पैसे ट्रांसफर करने होंगे.

फोन नंबर रजिस्टर करना जरूरी

इस तरह, आप बिना इंटरनेट के भी अपने स्मार्टफोन से यूपीआई ट्रांसफर कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपका फोन नंबर यूपीआई के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -