HomeStateRain:अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, कोहरे पर...

Rain:अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, कोहरे पर भी अलर्ट जारी

Rain:अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, कोहरे पर भी अलर्ट जारी

rain: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है।

सुबह और रात के समय कोहरे ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में यह कोहरा और

घना होने वाला है। उधर, दक्षिण के राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है और बताया है

कि देश के विभिन्न-विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और कोहरे का ट्रिपल अटैक पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम गति की

बारिश होने वाली है। इसके अलावा, तीन दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

4 दिसंबर, 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है।

इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर

एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने की संभावना है।

इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 8 दिसंबर,

2022 को तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह पर और 5 दिसंबर, 2022 को अंडमान और

निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश (rain) होने की संभावना है। वहीं, चार दिसंबर को अंडमान और निकोबार

द्वीप समूह, अंडमान समुद्र और इससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में तूफानी मौसम (40-45 किमी प्रति घंटे की

रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवाएं) की संभावना है।

मछुआरों से समुद्री तटों पर नहीं जाने की अपील की गई है।

ठंड और कोहरे पर क्या अलर्ट?

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि देश के उत्तरी हिस्से के न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों में कोई

बड़ा बदलाव नहीं आएगा। महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस

की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब

जैसे राज्यों में अगले तीन दिनों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -