HomeCrimeइस लिए पत्नी और दो बच्चों का कत्ल करने के बाद पति...

इस लिए पत्नी और दो बच्चों का कत्ल करने के बाद पति ने की आत्महत्या,परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी

इस लिए पत्नी और दो बच्चों का कत्ल करने के बाद पति ने की आत्महत्या,परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बाणगंगा इलाके में एक ही परिवार के चार

सदस्‍यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है

कि व्यक्ति ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को मौत के घाट उतारा और इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या कर ली।

जानकारी के अनुसार घटना भागीरथपुरा इलाके की है। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है।

युवक अमित यादव का शव फंदे पर लटका हुआ था। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है।

सूचना पर पुलिस और फोरेसिंग विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सुसाइड नोट की सत्‍यता की पड़ताल भी कर रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार

परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और इसे अदा नहीं कर पा रहा था। सामूहिक मौत के पीछे

असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सकता है। अमित यादव एक टेलीकाम कंपनी में टावर प्रबंधन का दायित्‍य संभालता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -