HomeKushinagarविनोद साहनी हत्याकांड को लेकर वीआईपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर वीआईपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर वीआईपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

VIP Party: गोण्डा निवासी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने पडरौना स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वीआईपी जिलाध्यक्ष सौखी निषाद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा के अनुसार किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने सरकार से विनोद साहनी हत्याकांड में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में पार्टी की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। पहली मांग में हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी मांग में मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। तीसरी मांग में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

वीआईपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद साहनी की हत्या से उनके परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी उर्फ मुन्ना, मनोज साहनी, महिला जिलाध्यक्ष किस्मती निषाद, राजेन्द्र निषाद, रामप्रताप निषाद, रामकलेश निषाद, राज गोविन्द, स्वामी नाथ निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -