HomeKushinagarनगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

नगर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

Gandhi Jayanti: कुशीनगर के नगर पंचायत छितौनी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष अशोक निषाद और अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद, सफाईकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और स्वच्छता के प्रति उनके संदेश को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। उनके विचार आज भी समाज को स्वच्छता, सद्भाव और जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं।

मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए मां बौधी स्थान मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष अशोक निषाद और अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने नगरवासियों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मनोनीत सदस्य आनंद कुशवाहा, मनोनीत सभासद कर्मवीर साहनी, सभासद छोटेलाल शर्मा, समाजसेवी राकेश निषाद, प्रभाकर पांडे, कार्यालय सहायक मुकेश निषाद, उपेंद्र उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा, ज्योति, सफाई नायक जितेंद्र यादव, सीमा यादव, रविंद्र चौहान, भानु प्रसाद सहित नगर पंचायत के समस्त महिला एवं पुरुष सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने, स्वच्छता को बढ़ावा देने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -