HomeKushinagarस्वच्छता अभियान में जुटे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बोले—“स्वच्छता ही सेवा...

स्वच्छता अभियान में जुटे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बोले—“स्वच्छता ही सेवा है”

स्वच्छता अभियान में जुटे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बोले—“स्वच्छता ही सेवा है”

Sewa Hi Sankalp: कुशीनगर जिले के पडरौना में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं जनसेवा के प्रेरणादायी सफर से प्रेरणा लेते हुए “सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आज श्री बुढ़िया माता मंदिर सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर पालिका परिषद पड़रौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में मंदिर सरोवर एवं उसके आसपास के परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखने के लिए श्रमदान किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनकी स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखना केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

स्वच्छ वातावरण स्वस्थ एवं सुंदर समाज की आधारशिला है

उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि “एक दिन, एक घंटा — स्वच्छता के नाम” अभियान से जुड़कर अपने आसपास के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में योगदान दें और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने कहा कि सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाला संकल्प है। स्वच्छता इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण स्वरूप है। पडरौना नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका सफाई विभाग के अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, आलोक विश्वकर्मा, सहित आकाश वर्मा, सागर जायसवाल, रोहन विश्वकर्मा, मंदिर के महंत वीरेंद्र महाराज सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -