HomeCrimeचोरी के मामले में सुलह से इन्कार पर युवक की हथेली दांत...

चोरी के मामले में सुलह से इन्कार पर युवक की हथेली दांत से काटी

चोरी के मामले में सुलह से इन्कार पर युवक की हथेली दांत से काटी

Theft::सूरजनगर (कुशीनगर)नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में चोरी के मामले में सुलह करने से इन्कार करने पर एक किशोर को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी समेत उसके परिजनों ने युवक की हथेली दांत से काट ली। घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खजुरिया गांव निवासी विनोद जायसवाल ने गुरुवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के एक युवक ने पूर्व में उनके घर में घुसकर चोरी की थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि मुकदमे में सुलह के लिए आरोपी व उसके परिजन लगातार दबाव बना रहे थे।गुरुवार को उनका 17 वर्षीय पुत्र विपिन घर के दरवाजे पर खड़ा था।

इसी दौरान आरोपी समेत उसके परिजन वहां पहुंचे और विनोद की पत्नी को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने विपिन को थप्पड़ से पीटा और दांत से उसकी हथेली काट ली। मारपीट में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।

पीड़ित के पिता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -