HomeCrimeचार महीने में उतरा इश्क का बुखार, Fecbook पर दोस्ती, फिर प्यार...

चार महीने में उतरा इश्क का बुखार, Fecbook पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी,और फिर.?

चार महीने में उतरा इश्क का बुखार, Fecbook पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी,और फिर.?

Fecbook :जौनपुर के युवक और गाजियाबाद की युवती की फेसबुक पर दोस्ती हुई

और वाट्सएप के जरिये बातें शुरू हुईं। प्यार परवान चढ़ा और परिवार की मर्जी के खिलाफ

युवती गाजियाबाद से जौनपुर चली आई। यहां पहले कोर्ट मैरिज की फिर मंदिर में भी शादी हुई।

शादी के चार महीने के अंदर ही इश्क का बुखार उतर गया और मामला थाने पहुंच गया है।

युवती ने युवक के साथ ही उसके पूरे परिवार पर धोखा देने समेत कई आरोपों में केस दर्ज कराया है।

जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत के भालुआही गांव के निवासी दिलीप कुमार सिंह की

फेसबुक( fecbook ) पर गाजियाबाद की निवासी वर्षा माहेश्वरी से दोस्ती हुई थी।

पहले चैटिंग होती रही फिर दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और वाट्सएप पर बातें होने लगीं।

बातें करते करते प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

परिवार की मर्जी के खिलाफ वर्षा जौनपुर पहुंची और दोनों ने 30 मई 2022 को कोर्ट मैरिज कर ली।

बाद में मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी भी की। युवती के अनुसार इसी बीच पिछले महीने भाई के निधन की खबर

मिली तो वह पति और ससुराल वालों की सहमति से 4 सितम्बर को मायके चली गई।

बताया कि खुद मेरे पति लखनऊ से रोडवेज बस पर बैठाने पहुंचे थे।

मायके जाने के बाद पति ने मेरा मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

पति के भाई मेरी मां को फोन करके धमकियां देने लगे। मैं खुद ससुराल आई तो पति घर पर नहीं मिले

और परिवार वालों ने घर मे घुसने नहीं दिया। प्यार में धोखा खाई वर्षा ने बदलापुर थाने में जाकर शिकायत की।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर पति,सास , ससुर, ननद, ननदोई

और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -