HomeCrimeप्रेमी जोड़ों के MMS बनाकर रंगदारी मांगने वाला गिरोह पकड़ा, ओयो रूम्स...

प्रेमी जोड़ों के MMS बनाकर रंगदारी मांगने वाला गिरोह पकड़ा, ओयो रूम्स में लगाते थे हिडन कैमरा

प्रेमी जोड़ों के MMS बनाकर रंगदारी मांगने वाला गिरोह पकड़ा, ओयो रूम्स में लगाते थे हिडन कैमरा

नोएडा पुलिस ने ओयो होटल के कमरों में कैमरा लगाकर प्रेमी जोड़ों के निजी क्षणों की

अश्लील वीडियो(MMS) बनाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने एक प्रेमी जोड़े की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे दो लाख रुपये मांगे थे।

एडीसीपी साद मियां ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दी थी कि एक गिरोह

उसकी व उसके प्रेमी की अश्लील(MMS) वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।

आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर वीडियो को उनके

रिश्तेदारों के पास भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।

एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी पहचान गढ़ी चौखंडी निवासी विष्णु सिंह, बिहार के सीतामढ़ी के गांव बनचौरी निवासी अब्दुल वहाव,

गोंडा के गांव अलीपुर निवासी पंकज कुमार और बिहार के नवादा स्थित गांव बेरोट निवासी अनुराग कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी विष्णु और अब्दुल ने बताया कि उन्होंने थानाक्षेत्र के एक होटल में कमरा बुक किया था।

इस कमरे में एक कैमरा लगा दिया था। फिर 25 दिन बाद उसी कमरे को बुक कर उसमें से कैमरा निकाल लिया था।

इस कैमरे में एक प्रेमी युगल की अश्लील वीडियो (MMS) रिकॉर्ड हो गई थी।

इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों ने युगल को ब्लैकमेल कर उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

इनसे डरकर युवती ने उन्हें 17 हजार रुपये भी दे दिए थे। आरोपियों ने पांच और जोड़ों की

अश्लील वीडियो (MMS) बनाई थी। आरोपी पंकज ने विष्णु और अब्दुल को फर्जी बैंक खाता और मोबाइल सिम मुहैया कराए थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -