HomeCrimeamazing love story: बांग्लादेशी युवती को दिल दे बैठी भारतीय लड़की, रचाई...

amazing love story: बांग्लादेशी युवती को दिल दे बैठी भारतीय लड़की, रचाई शादी, जानिए दोनों कहां मनाएंगे हनीमून..? 

amazing love story: बांग्लादेशी युवती को दिल दे बैठी भारतीय लड़की, रचाई शादी, जानिए दोनों कहां मनाएंगे हनीमून..?

amazing love story:आए दिन अजीबो-गरीब मामले सुनने और देखने को मिलता है.

ऐसा ही एक मामला सामना आया है, जहां दो लड़कियां एक दूसरे को दिल दे बैठी.

इतना ही नहीं दोनों का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि, दोनों ने शादी तक रचा ली.

जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी.

दोनों ने 6 साल तक एक साथ टाइम बिताया और फिर परिवार की रजामंदी के बाद शादी कर ली.

बता दें कि, कनाडा में रहने वाली सुभिक्षा सुब्रमणि मूलतः तमिलनाडु की निवासी हैं.

उन्होंने बांग्लादेश की टीना के साथ भारत में शादी रचाई है. सुभिक्षा कहती हैं कि ये सबकुछ इतना आसान नहीं था.

लेकिन मैं अपने माता-पिता को समझाने में कामयाब रही. हालांकि, टीना के लिए ये काफी मुश्किल भरा रहा.

क्योंकि टीना की 19 साल की उम्र में शादी हो चुकी थी. हालांकि, बाद में वो पति और परिवार से अलग हो गईं थी.

सुभिक्षा ने आगे कहा, हमारी जड़ें भारत में हैं. इसलिए वो चाहती थीं कि उनकी शादी वहीं हो.

ऐसे में उन्होंने पूरे परिवार को राजी कर तमिलनाडु आकर टीना से शादी रचा ली.

टीना से उनकी मुलाकात कनाडा में ही हुई थी. 6 साल तक वे साथ रहे. और अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं.

सुभिक्षा कहती हैं कि उनकी मां तो जल्दी मान गई थीं, लेकिन पिता झिझक रहे थे.

वह चाहते थे कि मैं कनाडा में शादी करूं. उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहीं

शादी के खिलाफ कोई आंदोलन या विरोध ना हो जाए. लेकिन सुभिक्षा चाहती थीं

उनकी शादी में सारे रिश्तेदार शरीक हों और यह तभी संभव था जब शादी भारत में हो.

इन सबमें टीना भी अपने पार्टनर का पूरा साथ दे रही थीं. शादी होने के बाद टीना ने

कहा- ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. पहली बार तमिलनाडु आई हूं.

मुझे नहीं पता कि अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त किया जाए. सुभिक्षा का पूरा परिवार साथ था.

शादी अद्भुत थी, यह सपना सच होने जैसा था.’ फिलहाल, शादी के

बाद सुभिक्षा और टीना हनीमून के लिए देश से बाहर चले गए हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -