HomeCrimecar accident: मारुति व इनोवा कार में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

car accident: मारुति व इनोवा कार में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

car accident: मारुति व इनोवा कार में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

car accident: ऊना जिला के अंतर्गत झलेड़ा-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर घालुवाल में सोमवार रात

एक मारुति व इनोवा कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मारुति कार सवार

तीन लोगों व इनोवा चालक को चोट पहुंची है। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, रात करीब 10 बजे मारुती कार नम्बर HP23A 1897 जिसमें

सतपाल पुत्र अमरु राम, परमजीत पुत्र धर्मपाल, मोहन लाल पुत्र माड़ू राम निवासी

गांव जखेड़ा तहसील व जिला ऊना सवार थे, जो होशियारपुर की तरफ से ऊना की तरफ जा रहे थे।

घालुवाल चौक पर पहुंचने पर मारुति कार चालक ने कार को चौक से दूसरी तरफ से निकालने का प्रयास किया

कि और सामने से आ रही इन्नोवा कार HP12J 2142 जिसे 55 वर्षीय

सुरिंदर पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव देहलां चला रहा था, को जोरदार टक्कर मार दी।

क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल हैं घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

तथा इनोवा कार को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मारुति कार विपरीत दिशा में घूम गई।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तथा घायलों को

108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्प्ताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज किया।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

उधर, थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -