HomeCrimeCar accident:तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौके पर...

Car accident:तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Car accident:तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

car accident: आगरा फतेहाबाद मार्ग पर पलिया गाँव के पास तेज गति कार सड़क किनारे खडे पेड से टकरा गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गम्भीर घायल हो गए।

हादसे के शिकार फिरोजाबाद के निवासी है जो आगरा में अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक जवी पुत्र नहीम मुल्ला निवासी जाटवपुरी फिरोजाबाद अपने दोस्त से मिलने के लिए

होडा अमेज कार से फतेहाबाद होते हुए आगरा जा रहे थे। तभी बीती रात पौने बारह बजे फतेहाबाद आगरा मार्ग पर

पलिया गाँव के पास सी एन जी पैट्रोल पम्प के सामने तेज गति से आ रही

कार सडक किनारे खडे यूकेलिप्टस के पेड से टकराई। तेज धमाके की

आवाज सुनकर पैट्रोल पम्प के कर्मचारियो सहित गाँव के लोग मौके पर पहुचे ।

112 पर पुलिस को सूचना दी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुची ।

गाडी में जाकर देखा तो ओवैस पुत्र नहीम निवासी जाटवपुरी फिरोजाबाद ने बताया कि चालक सहित

पीछे बैठे दो लोग जिनके नाम इमरान पुत्र अरशद अली व नासिर पुत्र शहाबुद्दीन व जवीं पुत्र नहीम मुल्ला की मौत हो

चकी है । जो गम्भीर घायल है वह बकास है। तीनो शवो को पोस्टमार्डम के लिए आगरा भेजा गया।

सभी के परिजनो को फोन द्वारा सूचना दी गई। जानकारी पर घरो में कोहराम मच गया। लोग देर रात्रि से हॉस्पीटल पहुच गए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -