HomeCrimeKidnapped समझकर ढूंढ रहा परिवार, पुलिस वो लड़का रूप बदलकर पहुंचा पंजाब,...

Kidnapped समझकर ढूंढ रहा परिवार, पुलिस वो लड़का रूप बदलकर पहुंचा पंजाब, बना यह..? 

Kidnapped समझकर ढूंढ रहा परिवार, पुलिस वो लड़का रूप बदलकर पहुंचा पंजाब, बना यह..?

kidnapped: मेरठ से करीब एक माह पूर्व लापता हुए युवक के अपहरण का हल्ला मचा था।

पुलिस ने मोबाइल की आखिरी कॉल से छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पता चला कि जिस युवक के अपहरण(kidnapped) का हल्ला मचा, वह पंजाब जाकर किन्नर बन गया है।

वहीं पर कुछ अन्य किन्नर के साथ रह रहा है और उसने अपना पुराना मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया

अकाउंट बंद कर दिए हैं। अब युवक को वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

तारापुरी निवासी युवक करीब एक माह पूर्व लापता हुआ। युवक के भाई ने 30 सितंबर को लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर

दी और अपहरण की आशंका जताई। इस घटना को लेकर गुमशुदगी दर्ज की गई

और युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने लापता के मोबाइल नंबर की

आखिरी 10 कॉल को लेकर छानबीन शुरू की। इन कॉल में से एक नंबर युवक के दोस्त का ही था।

दोस्त से बातचीत की तो चौकाने वाला खुलासा किया। बताया कि लापता होने से पहले युवक कई

बार उसके सामने ही किन्नर बनने की बात कहता था। आखिरी बार जब बात हुई तो पंजाब में बता रहा था।

जांच कर रहे दरोगा हरिमोहन गौतम ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवक के पंजाब के कुछ फोटो भी जुटा लिए हैं,

जिसमें युवक किन्नर बना हुआ है और लड़कियों की तरह सूट पहने है।ये फोटो और वीडियो पुलिस ने लापता युवक के

परिजनों को भी दिए हैं। हालांकि युवक ने वापस आने से इंकार कर दिया है।

एसपी सिटी, पीयूष सिंह ने कहा कि युवक लापता हुआ था और परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने उसकी लोकेशन पंजाब में पता कर ली है। युवक का किन्नर बनने की बात सामने आई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -