HomeCrimeLove story : प्यार का चढ़ा ऐसा खुमार, नौ बच्चों के पिता...

Love story : प्यार का चढ़ा ऐसा खुमार, नौ बच्चों के पिता के साथ युवती फरार

Love story : प्यार का चढ़ा ऐसा खुमार, नौ बच्चों के पिता के साथ युवती फरार

Love story : कहते हैं इश्क पर कोई जोर नहीं चलता। इश्क में पड़ा शख्स किसी भी हद को पार कर जाता है।

ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहां प्यार में पड़ी युवती एक ऐसे शख्स के साथ फरार हो गई।

मामला मेरठ के के खरखौदा है जहां युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी एक ऐसे शख्स के साथ भाग गई है जो 9 बच्चों का बाप है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक खरखौदा के बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव से एक युवती नौ बच्चों के

पिता के साथ फरार हो गई। इस घटना की शिकायत युवती के पिता द्वारा थाने में करवाई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक शहर से सटे एक गांव से युवती शुक्रवार को नौ बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई।

इस घटना से गांव में तनाव पैदा हो गया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामनारायण सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीमें लगा दई गई हैं।

उन्होंने कहा कि युवती को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा। इलाके में

इस घटना को लेकर तनाव की खबर पर उन्होंने कहा कि तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -