HomeEntertainmentWedding Video: अपने होने वाले पति की पहली शादी में खूब नाची...

Wedding Video: अपने होने वाले पति की पहली शादी में खूब नाची थी यह एक्ट्रेस, अब दिसंबर में लेगी सात फेरे

Wedding Video: अपने होने वाले पति की पहली शादी में खूब नाची थी यह एक्ट्रेस, अब दिसंबर में लेगी सात फेरे

Wedding Video: हिंदी के दर्शक हंसिका मोटवानी को खास तौर पर चाइल्ड आर्टिस्ट और

टेलीविजन शो देस में निकला होगा चांद से लेकर शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी

और सोन परी जैसे सीरियलों से जानते हैं. वह ऋतिक रोशन की फिल्म कोई…मिल गया में भी बाल कलाकार के रूप

नजर आई थीं. हंसिका अब साउथ की फिल्मों की हीरोइन हैं और अगले महीने शादी कर रही हैं.

मगर खास बात यह है कि इस शादी से पहले एक वीडिया वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस वीडियो में हंसिका बिजनेसमैन मंगेतर सोहेल कथूरिया की पहली शादी में

हिस्सा लेतीं और जश्न मनाती नजर आ रही हैं. सोहेल की पहली शादी रिंकी बजाज

नाम की महिला से हुई थी, जो हंसिका की दोस्त बताई जा रही है.

संगीत और पूल पार्टी

मुंबई में रहने वाले सोहेल के साथ हंसिका दिसंबर के पहले हफ्ते में विवाह करने जा रही हैं.

दोनों करीब आठ साल से दोस्त हैं. शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं.

लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच यह चौंकाने वाला वीडियो आया है, जिस पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं.

सोहेल और रिंकी की शादी 2016 में हुई थी. यह शादी गोवा में हुई थी.

इस शादी से जुड़े एक वीडियो में हंसिका मोटवानी संगीत समारोह में नाच रही हैं

और पूल पार्टी में भी हिस्सा ले रही हैं. वैसे हंसिका और सोहेल

बिजनेस पार्टनर भी हैं. हंसिका की मैनेजमेंट कंपनी में सोहेल पार्टनर हैं.

https://www.instagram.com/p/CkcfjsyD4dN/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

ऐसे किया प्रपोज

इस बीच हाल में हंसिका ने सोहेल के साथ अपनी मंगनी की पुष्टि करते हुए

अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें सोहेल पेरिस के एफिल टॉवर

के सामने घुटने के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. हंसिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए

अंग्रेजी में लिखाई थाः नाऊ एंड फॉरएवर. हालांकि अभी दोनों की तरफ से शादी की तारीखों पर कोई

ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया में खबरें आ रही हैं

कि हंसिका-सोहेल की शादी चार दिसंबर को जयपुर (राजस्थान) में होनी है.

विवाह संगीत तीन तारीख को होगा. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां इस शादी में हिस्सा लेने वाली हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -