HomeCrimeLove story : प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से किए...

Love story : प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से किए कई वार, लड़की की मौत,फिर खुद का गला भी काटा

Love story : प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से किए कई वार, लड़की की मौत,फिर खुद का गला भी काटा

Love story: सिधारी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया।

जिससे प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं खुद को भी चाकू मारकर जख्मी कर लिया।

युवती को अधिक चोट लगने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में ले गए।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी प्रेमी का उपचार

जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे।

जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय धनंजय पुत्र शिवचंद बिलरियागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव

की रहने वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग था। करीब पांच माह पूर्व वह लड़की को लेकर फरार हो गया था।

वह गुरुवार की शाम गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उसके साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन

पहुंचा। जहां उसके माता-पिता व परिवार के कुछ सदस्य भी थे।

लड़की को अपने साथ जाने के लिए धनंजय दबाव बनाने लगा। तभी उसके परिजन विरोध करने लगे।

धनंजय ने चाकू से उसके गर्दन पर कई वार किए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं युवक ने खुद को भी गर्दन में चाकू से वार कर जख्मी कर लिया।

युवती को उसके परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बिलरियागंज चले गए।

वहीं जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

धनंजय ने बताया कि वह पांच माह पूर्व युवती से मंदिर में शादी रचाई थी।

पांच माह से वह इधर-उधर भागर रहते थे। जब उसे लगा कि वह अपनी प्रेमिका से अलग हो जाएगा

तो उसने उसे जान से मारकर खुद को भी जान से मारने का प्रयास किया।

बिलरियागंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एक दूसरे के रिलेशन में आते हैं।

दोनों मुंबई से लौटे तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे युवक ने उसपर हमला कर खुद को भी जख्मी कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -