HomeCrimelove story: अजब प्रेम की गजब कहानी, शादीशुदा महिला नौवीं के छात्र...

love story: अजब प्रेम की गजब कहानी, शादीशुदा महिला नौवीं के छात्र के साथ फरार, फोन कर बोली- जा रही हूं मुंबई, और फिर… 

love story: अजब प्रेम की गजब कहानी, शादीशुदा महिला नौवीं के छात्र के साथ फरार, फोन कर बोली- जा रही हूं मुंबई, और फिर…

love story: गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

यहां गगहा इलाके के अतायर निवासी नौवीं के छात्र के साथ शादीशुदा महिला फरार हो गई।

नाबालिग छात्र की मां ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

छात्र की उम्र करीब 16 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर की सुबह सन्नो का बेटा अंसार अली घर से निकला,

लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन ढूंढते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

इसके बाद बड़हलगंज निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि

अंसार अली उसके साथ है और वे दोनों मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।

छात्र की मां सन्नो ने शादीशुदा महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला उसके नाबालिग बेटे को ब्लैक मेल कर रही है।

बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -