HomeCrimemarried woman:तुम्‍हारी बहन की तबीयत खराब है, चले आओ... महिला की ससुराल...

married woman:तुम्‍हारी बहन की तबीयत खराब है, चले आओ… महिला की ससुराल पहुंचे मायके वाले तो.., फिर?

married woman:तुम्‍हारी बहन की तबीयत खराब है, चले आओ… महिला की ससुराल पहुंचे मायके वाले तो.., फिर?

married woman: मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव दहेज लोभियों ने विवाहिता (married woman) की हत्‍या कर दी।

आरोपित शव छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्‍या का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई ने पुलिस को हत्‍या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी कृपाल सिंह ने अपनी पुत्री रीना की शादी दस माह पहले विक्रम निवासी

मोढ़ा तैय्या थाना पाकबड़ा के साथ की थी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब ठीक चला।

उसके बाद पति विक्रम, जेठ चमन, जेठानी कविता व ननद प्रवेश

और सास-ससुर उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़‍ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी करते थे।

मृतका के भाई चंद्र किशोर ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे उसके बहनोई विक्रम ने फोन करके बताया

कि तुम्‍हारी बहन की तबीयत बहुत खराब है, जबकि मंगलवार रात ही उसकी बहन से बात हुई

थी तो वह बिल्‍कुल ठीक थी। चंद्रकिशोर ने बताया कि बहनोई का

फोन आने के बाद जब उसने दोबारा फोन किया था तो स्विच आफ था।

सुबह सात बजे जब बहन की ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था।

मृतका रीना के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्‍या की गई है।

मौके पर मायके वालों ने काफी हंगामा भी किया। मृतका के ससुराल वाले फरार हो चुके थे।

सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ हाईवे देश दीपक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका रीना के भाई चन्द्र किशोर ने मृतका के पति विक्रम, जेठ चमन, जेठानी कविता, ननद प्रवेश

और सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -