HomeCrimeSona: कई लाख की चोरी के रहस्य से ऐसे उठा पर्दा, कोराबारी...

Sona: कई लाख की चोरी के रहस्य से ऐसे उठा पर्दा, कोराबारी के दुकान से सोना चुरा रहा था जिन्न..? 

Sona: कई लाख की चोरी के रहस्य से ऐसे उठा पर्दा, कोराबारी के दुकान से सोना चुरा रहा था जिन्न..?

Sona: मुंबई में एक चौंका देने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा किया है.

भूत-प्रेत में विश्वास रखने वाला कारोबारी पहले समझता रहा कि उसकी दुकान सोना और कैश जिन्न चोरी कर रहा है

यह सोचकर उसने चोरी की शिकायत पुलिस से नहीं की. बाद में जब चोरी का खुलासा हुआ तो सबी के होश उड़ गए.

आइये आपको बताते हैं इस चौंका देने वाले चोरी के मामले के बारे में.

हकीकत ने उड़ा दिए सबके होश

मुंबई का एक व्यवसायी लंबे समय से उसकी दुकान से लगातार हो रही सोने की चोरी से परेशान था.

लंबे समय तक उसने इस वजह से चोरी का खुलासा नहीं किया कि उसे इसके पीछे जिन्न का हाथ लग रहा था.

अलौकिक शक्तियों में खासा विश्वास रखने वाला व्यवसायी पुलिस के पास जाने को राजी नहीं था.

लेकिन जब एक दिन व्यवसायी के भतीजी ने सच्चाई बयां की तो उसके होश उड़ गए.

मुंबई में लाखों की चोरी

यह चौंका देने वाला मामला दक्षिण मुंबई का है. ऐसा माना जाता है कि पौराणिक जिन्न सोने के शौकीन होते हैं.

लेकिन व्यवसायी को जब सच का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से 10 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए.

जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो व्यवसायी की 13 वर्षीय भतीजी के व्यवहार ने उससे पूछताछ करने के लिए मजबूर किया.

जिन्न नहीं भतीजी चुरा रही थी सोना(Sona)

उसने खुलासा किया कि यह जिन्न नहीं था जिसने सोने और कैश चुराए थे.

भतीजी ने बताया कि उसने ही सोने और कैश चुराकर सूरत के अपने चचेरे भाई हुसैन पत्रीवाला को सौंप दिया था.

पुलिस ने बाद में पत्रीवाला और उसके दो सूरत स्थित दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -