stage show: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हुई नोटों की बारिश, तो गुस्से से तमतमाकर छोड़ा स्टेज
stage show: भोजपुरी सिनेमा का फेमस चेहरा अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.
उनकी लिर्फ एक्टिंग ही नहीं आवाज के भी लोग दीवाने हैं. ऐसे में अक्षरा सिंह कई बार
लाइव परफॉर्मेंस देने जनता दे बीच आती-जाती रहती हैं. उन्हें लाइव सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते
हैं. इस बार दर्शकों ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि अक्षरा सिंह को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा.
स्टेज छाईं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह जब-जब स्टेज पर आती हैं तो धमाल तो मचता ही है. वो अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा देती हैं.
लोग उनकी सुरीली आवाज पर थिरके बिना नहीं रहते. ऐसे में उनके हाल ही का एक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस तेजी से
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जहां अक्षरा सिंह
के साथ दर्शक भी ठुमके लगा रहे हैं वहीं एक दर्शक ने हद पार कर दी.
अक्षरा के साथ बदतमीजी
आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं. मरून रंग के जंपसूट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
घुंघराले बाल और कमाल का मेकअप अक्षरा सिंह पर सूट कर रहा था. अक्षरा सिंह के गाने के बीच एक शख्स कहीं से
स्टेज पर चढ़ गया और उसने नोटों की बारिश करना शुरू कर दी.
अक्षरा सिंह को उस शख्स की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई.
वो तुरंत गाना बंद कर देती हैं और माइक किसी को पकड़ाकर चली जाती हैं.
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं, किसी शोहदे ने स्टेज पर आकर नोट लुटा दिए, तमतमाई अक्षरा ने तत्काल स्टेज छोड़ा…#aksharasingh #Akshara
(वीडियो म्यूट है) pic.twitter.com/Dj9rDR68Vt
Also Read This:Naai Sekar Returns Review: दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता वादीवेलु की फिल्म के बारे में लोगों की क्या हैं राय, पढ़ें पूरी खबर— देशनामा (@deshnama) November 22, 2022
भोजपुरी एक्ट्रेस को आया गुस्सा
भोजपुरी एक्ट्रेस के चेहरे के गुस्से को साफ तौर पर देखा जा सकता है.
उन्हें ऑडिएंस का ये भाव बिलकुल पसंद नहीं आया. एक्ट्रेस का स्टेज छोड़ना दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं है.
अक्षरा सिंह के स्टेज शो पर नोटों के अलावा पत्थर की बरसात भी हो चुकी है.
दरअसल एक्ट्रेस को लोगों की ये हरकतें बिलकुल पसंद नहीं आई.

