HomeKushinagarDM व SP कुशीनगर ने थाना नेबुआ नौरंगिया पर आयोजित थाना समाधान...

DM व SP कुशीनगर ने थाना नेबुआ नौरंगिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

DM व SP कुशीनगर ने थाना नेबुआ नौरंगिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

Kushinagar : जनपद कुशीनगर में जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने

थाना नेबुआ नौरंगिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना

तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता

से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया  कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना

पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें

जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस अवसर पर

उपजिलाधिकारी खड्डा व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें।

रिपोर्ट : दिलिप मोदनवाल 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -